हल्द्वानी: मसीह समाज ने मनाया व्हाइट गिफ्ट संडे, प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के गीत गाए… देखें वीडियो
हल्द्वानी/ नैनीताल, अमृत विचार। क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगमन के तीसरे रविवार को मसीह समाज ने व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना की गई और कैरोल गाए गए। देखें वीडियो मल्लीताल स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में ईसाई समाज की महिलाओं ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के गीत …
हल्द्वानी/ नैनीताल, अमृत विचार। क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगमन के तीसरे रविवार को मसीह समाज ने व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना की गई और कैरोल गाए गए।
देखें वीडियो
मल्लीताल स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में ईसाई समाज की महिलाओं ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के गीत गाए। इस दौरान पास्टर इंचार्ज राजेंद्र लाल, एसोसिएट पास्टर चंद्र पाल, नीलम दानी, वीना मैसी, प्रोमिला मिश्रा, रीता सनवाल, सुनीता लाल, हर्ष, पुष्पा पीटर, स्टेला आनंद, रेबेका लाल, अविरल दानी, अनमोल पीटर, सानवी कुमार, सोनी अनीश एनी आदि मौजूद रहे।

इधर, हल्द्वानी के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस की आने की खुशी में संडे स्कूल, चर्च के यूथ ने क्रिसमस के कैरोल गाए। क्रिसमस प्ले और यीशू मसीह के जन्म से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुति दीं।

इस मौके पर पादरी प्रभारी राजीव मैसी, पादरी नरेंद्र सिंह, संजय राम ने विन्नी मैकग्रेगर, एनबी सिंह, लुईस, फ्लोरेंस, सरोज को सम्मानित किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी आशीष मैकग्रेगर, मनोज सिंह, सुशील सिंह, सचिन भान, संजय निर्मल, नथानियाल, विजेता, देवेंद्र बाजपेयी आदि रहे।
