हल्द्वानी: प्रभारी को छोड़कर पूरी एसओजी भंग, शाम पांच बजे बाद चौराहों पर नजर आएंगे सीओ और एसओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में पहली बैठक लेते ही एसएसपी पंकज भट्ट ने बड़ा फैसला ले लिया। एसओजी प्रभारी और तकनीकि टीम को छोड़ कर एसएसपी ने पूरी एसओजी भंग कर दी। इस फैसले के साथ ही एसएसपी ने कुछ अहम और कड़े निर्देश भी दिए हैं। मौजूदा वक्त में नंदन रावत एसओजी प्रभारी है …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में पहली बैठक लेते ही एसएसपी पंकज भट्ट ने बड़ा फैसला ले लिया। एसओजी प्रभारी और तकनीकि टीम को छोड़ कर एसएसपी ने पूरी एसओजी भंग कर दी। इस फैसले के साथ ही एसएसपी ने कुछ अहम और कड़े निर्देश भी दिए हैं।

मौजूदा वक्त में नंदन रावत एसओजी प्रभारी है और उनको लेकर एसओजी में कुल सात लोगों की टीम है, जिसमें एक सर्विलांस संभालने वाला भी है। एसओजी प्रभारी और सर्विलांस संभालने वाले को छोड़ कर एसएसपी ने अन्य पांच लोगों को तत्काल प्रभाव से टीम से बाहर कर दिया है। इन सभी को लाइन से अटैच कर दिया गया है। यह फैसला एसएसपी पंकज भट्ट ने एसओजी के साथ हुई बैठक में लिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एसओजी में उसी को मौका मिलेगा, जो काम करेगा और जो काम नहीं करेगा वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाएगा। हर 10 दिन में एसओजी के काम की समीक्षा की जाएगी और हर दस दिन के लिए लक्ष्य दिया जाएगा। जो इस लक्ष्य पर खरा उतरेगा, वो एसओजी में रहेगा। इसके अलावा एसएसपी ने मुखबिर तंत्र पर भी निर्भरता बढ़ाने के लिए जोर दिया।

शाम पांच के बाद सड़क पर होंगे सीओ और एसओ
एसएसपी ने पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है। इसके तहत शाम पांच बजे के बाद सीओ और एसओ चौराहों पर नजर आएंगे। एसएसपी ने बताया कि इससे यातायात व्यवस्था बनी रहेगी और अपराध करने वाले भी काबू में रहेंगे। इसके अलावा सड़क पर होने की वजह से अधिकारी भी किसी कार्य पर त्वरित प्रतिक्रिया दे पाएंगे।

संबंधित समाचार