हल्द्वानी: तस्वीरों के जरिए वनस्पतियों और वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश देगी बायोडायवर्सिटी गैलरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन अनुसंधान संस्थान में बायोडायवर्सिटी गैलरी बनाई गई है। इस गैलरी में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी वनस्पतियों, वन्यजीवों की तस्वीरें दर्शाई गई हैं। इस गैलरी का मकसद लोगों को वनस्पतियों, वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति जागरूक करना है। रविवार को रामपुर रोड स्थित बायोडायवर्सिटी गैलरी का उद्घाटन फोटोग्राफ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन अनुसंधान संस्थान में बायोडायवर्सिटी गैलरी बनाई गई है। इस गैलरी में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी वनस्पतियों, वन्यजीवों की तस्वीरें दर्शाई गई हैं। इस गैलरी का मकसद लोगों को वनस्पतियों, वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के प्रति जागरूक करना है।

रविवार को रामपुर रोड स्थित बायोडायवर्सिटी गैलरी का उद्घाटन फोटोग्राफ पद्मश्री विजेता अनूप साह एवं डीएफओ कुंदन कुमार ने किया। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में बनाई इस गैलरी में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी वनस्पतियों, वन्यजीवों की तस्वीरें रखी गई हैं।

 

इस गैलरी में फिलहाल 110  तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में नाम, वनस्पति नाम आदि का भी ब्योरा दिया गया है। इसका मकसद विद्यार्थियों, शोधार्थियों व वन्यजीव प्रेमियों उत्तराखंड की जैव विविधता व विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी वनस्पतियों, वन्यजीवों के बारे में जानकारी देना और जागरूक करना है।

पद्मश्री विजेता अनूप साह ने कहा कि वनस्पतियों, वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि कहावत है कि एक तस्वीर शब्दों के मुकाबले ज्यादा बोलती है अर्थात भावार्थ समझा सकती है। ऐसे में वन अनुसंधान की यह सार्थक पहल साबित होगी। इस दौरान मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार