डबल इंजन की सरकार ने कमजोर वर्ग का उत्थान किया: लाखन सिंह राजपूत
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार ने गरीब, शोषित, पिछड़े, दलित व मजदूर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। जिला मुख्यालय से करीब 32 किमी अमृतपुर विधानसभा कस्बे के दयानन्द …
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार ने गरीब, शोषित, पिछड़े, दलित व मजदूर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। जिला मुख्यालय से करीब 32 किमी अमृतपुर विधानसभा कस्बे के दयानन्द इण्टर कॉलेज परिसर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुये राजपूत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने संवैधानिक व्यवस्था के तहत पिछड़े वर्ग के आरक्षण को बढ़ाने का कार्य किया।
जिसके फलस्वरूप पिछड़े वर्ग की आवाज को मजबूती मिली है। केन्द्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने गरीब, शोषित, पिछड़े दलित और मजदूर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों के लिये भाजपा सरकार ने इतने कार्य किये कि सम्पूर्ण विपक्ष भयभीत है।
पढ़ें: लखनऊ: सिटी बस में महिला ने काटा हंगामा, जानें वजह
इसलिए समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल समाज में फूट डालो और राज्य करो की नीति चला रहे हैं। वह मोदी हटाओ की बात करते हैं पर गरीबी हटाओ की बात नहीं करते हैं। प्रदेश सरकार आज गरीबों को निशुल्क राशन व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। इस राशन में गेहूं, चावल के साथ-साथ चीनी-तेल-नमक और चने भी गरीबों को मुहैया कराये जा रहे हैं।
राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर है। वर्तमान सरकार में अपराधी, भूमाफिया और गुण्डों पर कार्रवाई की जा रही है। ताकि प्रदेश में सुशासन की सरकार स्थापित हुई है। पिछली बसपा और सपा सरकार ने पिछड़े वर्ग का वोट लिया पर सत्ता में आने के बाद पिछड़े वर्ग का उत्पीड़न करने का कार्य किया। भाजपा सरकार जो कहती है वहीं करती है।
