अंतरिक्ष में बिताए 12 दिन, अब सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे रूसी और जापान यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। जापान के एक अरबपति, उनका प्रोड्यूसर और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री 12 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सोमवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए। वे एक दशक से भी अधिक समय बाद खुद पैसे चुकाकर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले पर्यटक हैं। फैशन कारोबारी युसाकु मिजावा, उनके प्रोड्यूसर योजो हिरानो और रूसी अंतरिक्ष …

मॉस्को। जापान के एक अरबपति, उनका प्रोड्यूसर और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री 12 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सोमवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए। वे एक दशक से भी अधिक समय बाद खुद पैसे चुकाकर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले पर्यटक हैं।

फैशन कारोबारी युसाकु मिजावा, उनके प्रोड्यूसर योजो हिरानो और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर मिसुर्किन रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए थे।

वे झेज्काजगन शहर से करीब 148 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में सुबह नौ बजकर 13 मिनट पर कजाखस्तान में उतरे। मिजावा (46) और उनके 36 वर्षीय प्रोड्यूसर 2009 के बाद से खुद पैसे चुकाकर अंतरिक्ष केंद्र जाने वाले पहले पर्यटक हैं।

इसे भी पढ़ें…

इजराइल के पीएम बेनेट बोले- ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप के बीच बच्चों का टीकाकरण जरूरी

संबंधित समाचार