कंगना रनौत ने बदली अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट, जानें वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कंगना का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया है, जिसके बाद से सभी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रहीं हैं कि धाकड़ की …

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कंगना का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया है, जिसके बाद से सभी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रहीं हैं कि धाकड़ की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब फैंस को फिल्म के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

धाकड़ को कंगना रनौत पहले 8 अप्रैल को रिलीज करने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने इसे एक महीने बाद बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया है। कंगना रनौत ने मेकर्स के साथ मिलकर फैसला लिया है कि उनकी फिल्म धाकड़ 20 मई 2022 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट में बदलाव क्यों किया है, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन कयास लगाई जा रही है कि बॉलीवुड की धाड़क गर्ल केजीएफ 2 और लाल सिंह चड्ढा के बीच होने वाले महाक्लैश के बीच पिसना नहीं चाहती थीं। असल में अगले साल अप्रैल के महीने में केजीएफ 2 और लाल सिंह चड्ढा के बीच क्लैश होने वाले है।

अब ‘धाकड़’ और कंगना के फैंस को फिल्म का और इंतजार करना पड़ेगा। देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस में कितनी कमाई करती है।

Ranveer Singh नहीं बल्कि Arjun Kapoor थे फिल्म ‘83′ के लिए पहली पसंद

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83′ के रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। फिल्म कते ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ने बज बना लिया है। Ranveer Singh और Deepika Padukone स्टारर फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के रोल में नजर आएंगे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Ranveer Singh नहीं बल्कि Arjun Kapoor थे फिल्म ‘83′ के लिए पहली पसंद

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात