राजधानी में अगले साल होगा बैडमिंटन और क्रिकेट का इंटरनेशनल मुकाबला
लखनऊ। राजधानी में अगले साल बैडमिंटन और क्रिकेट के इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाने हैं। इनके लिए यहां पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इकाना के साथ ही गोमती नगर स्थित यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाले इन मुकाबलों का खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। अगले साल जनवरी में बैडमिंटन के बाद मार्च में …
लखनऊ। राजधानी में अगले साल बैडमिंटन और क्रिकेट के इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाने हैं। इनके लिए यहां पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इकाना के साथ ही गोमती नगर स्थित यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाले इन मुकाबलों का खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।
अगले साल जनवरी में बैडमिंटन के बाद मार्च में भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इसके बाद आईपीएल के मुकाबले भी यहां खेले जाने हैं। आईपीएल में इस बार लखनऊ की टीम शामिल होने से इसका रोमांच दोगुना होगा।
बताते चले कि 18 से 23 जनवरी तक सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में भारतीय स्टार खिलाड़ियों के साथ विदेशों के टॉप शटलर्स भी हिस्सा लेंगे। ओलम्पिक पदक विजेता साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को राजधानी में खेल प्रेमियों को जबरदस्त सपोर्ट मिलता है। ऐसे में इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को यहां खेलना पसंद हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष यह टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया था।
राजधानी के संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ की टीम खरीदी है। ऐसे में इकाना स्टेडियम लखनऊ की टीम का घरेलू मैदान बन सकता है। ऐसे में इस टीम को अपने घर में मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसके चलते क्रिकेट प्रेमियों को यहां पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
हालांकि आईपीएल से पहले यहां पर भारत और श्रीलंका के बीच अगले वर्ष 18 मार्च को टी-20 मैच खेला जायेगा। इस दौरान भारतीय टी-20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ अन्य दिग्गज खिलाड़ी भी यहां खेलते नजर आएंगे। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा के अनुसार स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बस मैच और खिलाड़ियों का इंतजार है।
वहीं यूपी बैडमिंटन संघ के सचिव अरुण कक्कड़ के अनुसार सैयद मौदी की तैयारियां चल रही हैं। शासन की ओर से जारी की गई कोरोना -19 गाइड लाइन के अनुसार ही मुकाबलों के आयोजन होंगे।
पढ़ें- ओमीक्रोन : अमेरिका और कनाडा की यात्रा करने पर पाबंदी लगाएगा इजराइल
