हल्द्वानी: पति छोड़ गया, गौलापुल पर गर्भवती ने पी लिया फिनायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहली शादी के बाद दूसरा पति भी चार माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ कर चला गया। इससे आहत पत्नी ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल पी लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला काठगोदाम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहली शादी के बाद दूसरा पति भी चार माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ कर चला गया। इससे आहत पत्नी ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल पी लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है।

काठगोदाम में किराए पर रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला की पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अनबन के चलते दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। मामले में पीड़िता की मानें तो उसके पड़ोस में ही किच्छा का रहने वाला एक युवक रहता था। आरोप है कि युवक को पहले से ही पता था कि महिला पहले से ही तलाकशुदा है।

इसके बावजूद उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह महिला से दूरी से बनाने लगा। शादी का दबाव डालने पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा और बीती 13 दिसंबर को महिला को घर में छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के बाद आरोपी किच्छा से भी फरार हो गया। पुलिस महिला सेल द्वारा बुलाने पर भी जब आरोपी नहीं पहुंचा तो आहत चार माह की गर्भवती ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल गटक लिया। बेस अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में चिकित्सकों ने अभी कुछ नहीं कहा है।

महिला ने बीती 18 दिसंबर को अपने पति के खिलाफ मारपीट और शराब पीने की तहरीर दी थी। चूंकि विवाद पति-पत्नी के बीच था, इसलिए मामला काउंसिलिंग के लिए महिला सेल को ट्रांसफर कर दिया गया था। महिला द्वारा फिनायल पीने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। महिला का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पति ने भी डाल से भेजी पत्नी के खिलाफ तहरीर
हल्द्वानी। इस मामले में आरोपी पति ने भी पत्नी के खिलाफ डाक द्वारा काठगोदाम पुलिस को तहरीर भेजी है और आरोप लगाया है कि उसकी जान को उसी की पत्नी से खतरा है। इस मामले में एक दिन पूर्व आरोपी की बहन ने भी काठगोदाम थाने पहुंच कर अपना पक्ष रखा था। दूसरी ओर पीड़िता की बुआ का कहना है कि शादी में दोबारा धोखा मिलने से आहत होकर पीड़िता ने आत्मघाती कदम उठाया है।

बेटे को परिवार ने पहले ही कर दिया है बेदखल
हल्द्वानी। पीड़िता की तहरीर मिलने और काउंसिलिंग के लिए न पहुंचने पर मामले की जांच में जुटी काठगोदाम पुलिस आरोपी के घर किच्छा पहुंची। जहां पता लगा कि आरोपी वहां से भी फरार है। मामले में आरोपी के माता-पिता ने काठगोदाम पुलिस को जानकारी दी कि बेटे के चाल-चलन की वजह से वह उसे पहले ही अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। अब उनका बेटे से कोई वास्ता नहीं है।

कॉलर ट्यून से छलका पीड़िता का दर्द
हल्द्वानी। पीड़िता की ये दूसरी शादी थी और दूसरी शादी में गर्भवती होने के बाद उसका पति उसे छोड़ कर चला गया। जिससे वह काफी आहत हुई और अपनी जिंदगी को कोसने लगी। पुलिस में तहरीर देने और पुलिस के दबाव पर भी जब पति हाजिर नहीं हुआ तो वह हार गई और उसने ये कदम उठा लिया। पीड़िता ने मोबाइल पर ये ‘बंधन दिलों के बंधन’ कॉलर ट्यून लगाई। जो पति के प्रति उसके प्यार को जाहिर करती है।

संबंधित समाचार