ईस्ट बंगाल के अंतोनियो पेरोसेविच को रैफरी से बदसलूकी के मामले में दिया गया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अनुशासन समिति ने मंगलवार को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अंतोनियो पेरोसेविच को 17 दिसंबर को नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ आईएसएल मैच के दौरान लालकार्ड दिखाये जाने के बाद रैफरी के खिलाफ हिंसक आचरण के लिये कारण बताओ नोटिस दिया है। यह मैच फातोर्डा के पीजेएन …

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अनुशासन समिति ने मंगलवार को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी अंतोनियो पेरोसेविच को 17 दिसंबर को नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ आईएसएल मैच के दौरान लालकार्ड दिखाये जाने के बाद रैफरी के खिलाफ हिंसक आचरण के लिये कारण बताओ नोटिस दिया है।

यह मैच फातोर्डा के पीजेएन स्टेडियम में हुआ था। आईएसएल की विज्ञप्ति के अनुसार पेरोसेविच को एआईएफएफ अनुशासन संहिता की धारा 48 . 1 . 2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिये 23 दिसंबर तक का समय दिया गया है। वह लालकार्ड के कारण 23 दिसंबर को हैदराबाद एफसी के खिलाफ ईस्ट बंगाल का अगला मैच वैसे भी नहीं खेल सकेंगे।

इसे भी पढ़ें…

राष्ट्रमंडल खेल 2022 की क्वींस बेटन रिले दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू और ओडिशा में होगी

संबंधित समाचार