हल्द्वानी: विभागीय फाइलों में नौ बेड की जगह 14 बेड का आईसीयू दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल में बनाया गया नौ बेड का आईसीयू विभागीय फाइलों में 14 बेड के आईसीयू के तर्ज पर दर्ज है। पिछले डेढ़ साल से बनाए जा रहे इस आईसीयू का आज बेस अस्पताल को हस्तांतरण होने की संभावना है। अस्पताल में पहले से ही आठ बेड का एचडीयू और चार बेड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल में बनाया गया नौ बेड का आईसीयू विभागीय फाइलों में 14 बेड के आईसीयू के तर्ज पर दर्ज है। पिछले डेढ़ साल से बनाए जा रहे इस आईसीयू का आज बेस अस्पताल को हस्तांतरण होने की संभावना है।

अस्पताल में पहले से ही आठ बेड का एचडीयू और चार बेड का पीआईसीयू संचालित किया जा रहा है। इनको कोविड की पहली लहर के दौरान शुरू किया गया था। तब से अभी तक यहां पर कई मरीजों का उपचार हो चुका है। कोरोना के तौर में बेस अस्पताल में सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए यहां नौ बेड का आईसीयू बनाया जा रहा है।

संभावना है कि बुधवार को आईसीयू का हस्तांतरण बेस अस्पताल को हो जाएगा। इधर अस्पताल प्रबंधन के सामने एक बड़ी विडंबना बन गई है। अस्पताल में बनाया गया गया नौ बेड का आईसीयू विभागीय फाइलों में 14 बेड के आईसीयू के तर्ज पर तर्ज है। बताया जा रहा है कि इसके हिसाब से इस आईसीयू के लिए नए पद सृजित किए गए हैं। इधर अस्पताल प्रबंधन के सामने दिक्कत यह बन आई है कि अगर विभाग की फाइलों में वह इस बात का सुधार करवाए तो वहां आईसीयू के लिए सृजित किए गए पदों में कटौती की जा सकती है। अस्पताल सूत्रों से जुड़े लोगों का कहना है कि नौ बेड को आईसीयू को 14 बेड के तौर पर दर्ज होना या तो भूल हो सकता है या फिर मामला कुछ और ही हो सकता है।

15 दिन बाद शुरू हो जाएगा ऑक्सीजन प्लांट
नोएडा से 600 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट ट्रक के जरिये बेस अस्पताल पहुंचाया था। प्लांट को लगाने के साथ ही इससे हर बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पाइप लाइन आदि लगाने का काम भी किया जाएगा। बेस में कोरोना के चलते 300 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट पहले ही लगाया जा चुका है। अब बेस की कुल क्षमता 900 एलपीएम हो जाएगी। पीएमएस डा. सविता हयांकी ने बताया कि नया प्लांट 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएगा।

संबंधित समाचार