राजधानी में हुई ऑनलाइन ठगी, डिलीवरी चार्ज के नाम पर खाते से उड़ाए गए 92 हजार रुपए
लखनऊ। राजधानी में ऑनलाइन ठगी का दौर लगातार जारी है। एक और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने एक युवक से मंगवाई हुई क्रेडिट कार्ड को डिलीवर करने के नाम पर Phone Pay के जरिए लूटा। विजय कुमार के खाते से अबतक 92 हजार रुपए कट चुके है। इंदिरा नगर निवासी विजय …
लखनऊ। राजधानी में ऑनलाइन ठगी का दौर लगातार जारी है। एक और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने एक युवक से मंगवाई हुई क्रेडिट कार्ड को डिलीवर करने के नाम पर Phone Pay के जरिए लूटा। विजय कुमार के खाते से अबतक 92 हजार रुपए कट चुके है।
इंदिरा नगर निवासी विजय कुमार लखनऊ के टाटा मोटर्स में काम करते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। परन्तु क्रेडिट कार्ड सही टाइम पर डिलीवर नहीं हुआ। इसकी जानकारी के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और कार्ड डिलीवर करने को कहा।
वो बताते है उन्हें व्हाट्सअप पर लिंक आया और 5 रुपए डिलीवरी चार्ज भेजने के लिए कहा। उनके Phone Pay करने के बाद खाते से 92 हजार रुपया कटने का मैसेज आया। विजय कुमार ने इस मामले कि लिखित शिकायत उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज के साइबर सेल में की है।
हजरतगंज साइबर सेल के प्रभारी शिशिर यादव का कहना है ,राजधानी में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फोन पे , गूगल पे अदि के जरिये ढेरों फरेब हो रहे हैं। जनता को और भी ज्यादा सतर्क होने के साथ साथ जागरूक होने की आवश्यकता है। किसी भी लिंक को ना खोले, किसी क्यू आर कोड को स्कैन ना करें। सावधान रहे और सतर्क रहे। आपकी एक लापरवाही आपको लाखो का नुकसान करा सकती है।
