काशीपुर: राहगीरों को वैक्सीन लगा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब खेतों में काम करने वाले किसानों व राहगीरों का वैक्सीनेशन करने साथ ही सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। अब क्षेत्र के प्राइवेट सेक्टर के दफ्तरों में भी सैंपलिंग व वैक्सीनेशन का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। …
काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब खेतों में काम करने वाले किसानों व राहगीरों का वैक्सीनेशन करने साथ ही सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। अब क्षेत्र के प्राइवेट सेक्टर के दफ्तरों में भी सैंपलिंग व वैक्सीनेशन का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमितों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग टीम अब ग्रामीण क्षेत्र के दूरदराज खेतों में काम करने वाले किसानों, राहगीरों को भी रास्ते में रोककर उनके मोबाइल पर वैक्सीनेशन की रिपोर्ट देख रही हैं। जिनकों वैक्सीन नहीं लगी है उनको वैक्सीन लगाने का भी कार्य कर रही है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया बहुत से लोग किसी न किसी कारणवश या काम की व्यस्तता के कारण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे हैं। अब ऐसे लोगों को पास स्वास्थ्य टीम पहुंचकर उनको पहली या दूसरी डोज वैक्सीन लगा रही है। इस दौरान टीम रास्ते में भी राहगीरों को रोककर उनके वैक्सीनेशन की जानकारी ले रही है।
