भवाली: चार लोगों ने की थी श्रमिक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, सभी
भवाली, अमृत विचार। भवाली कोतवाली क्षेत्र के तल्ला तिरछाखेत में सोमवार देर रात एक श्रमिक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह संगीन वारदात नशे की लत और पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई …
भवाली, अमृत विचार। भवाली कोतवाली क्षेत्र के तल्ला तिरछाखेत में सोमवार देर रात एक श्रमिक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह संगीन वारदात नशे की लत और पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी।
भवाली पुलिस को मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि नैनीबैंड के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं हैं। एसपी (अपराध एवं कानूनद्ध डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ भवाली प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि शव की शिनाख्त श्रमिक नवीन चंद्र आर्य (52) पुत्र स्व. राम लाल निवासी तल्ला तिरछाखेत के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। गहन पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने पुरानी रंजिश और ज्यादा नशा होने के चलते नवीन चंद्र आर्य की हत्या की थी। चारों आरोपियों मोहित आर्य और राजेश आर्य निवासी तिरछाखेत, आकाश सिंह निवासी भवाली और नीलेश आर्य निवासी हरसौली को गिरफ्तार कर लिया गया।
