रुद्रपुर: ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, दो करोड़ के वाहन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी की टीम ने नानकमत्ता से अंर्तराज्जीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर दो करोड़ कीमत के वाहन बरामद कर लिये हैं। इसके साथ ही एसओजी ने गैंग के सरगना सहित चार आरोपियों की सरगर्मी से तालाश शुरू कर दी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी की टीम ने नानकमत्ता से अंर्तराज्जीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर दो करोड़ कीमत के वाहन बरामद कर लिये हैं। इसके साथ ही एसओजी ने गैंग के सरगना सहित चार आरोपियों की सरगर्मी से तालाश शुरू कर दी है।

बुधवार को वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 19 दिसंबर को नानमकत्ता के राकेश बाबू ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सितारगंज के गांव भिटौरा निवासी जाबिर अली ने उसे 18 टायरा ट्रक दिखाकर 15.20 लाख रुपये में सौदा किया था। इसकी एवज में आरोपी ने पांच लाख रुपये नगद लिए थे।

बताया कि जब ट्रक के दस्तावेज के आधार पर बैंक लोन की बात कही तो जाबिर ने दस्तावेज देने से इंकार कर दिया और धमकी देने लगा। एसएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी की टीम को पर्दाफाश के लिए लगाया गया तो पता चला कि गैंग का सरगना नवाब वारसी उर्फ गुडडू फुटवेल नाम से गैंग संचालित करता है और कई बार ठगी कर चुका है।

एसओजी ने सर्विलांस की मदद से जाबिर को बीती देर रात सितारगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गैंग के मुख्य सरगना नवाब वारसी के अलावा इस्लामनगर सितारगंज निवासी नरुल हसन, भिटौरा निवासी अर्स वारसी उर्फ सोनू, दुन्का थाना शाही बरेली यूपी निवासी साजिद, परिवावैश्य जहानाबाद पीलीभीत निवासी इम्तियाज उर्फ छोटा का नाम सामने आया है।

एसओजी ने पकडे़ गए आरोपी की निशानदेही पर एक 18 टायरा ट्रक, दो ट्रक 12 टायरा, एक 22 टायरा टिप्पर, एक डंपर 10 टायरा के अलावा दो कटे हुए ट्रक के पार्टस भी बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि बरामद वाहनों की कीमत दो करोड़ के करीब आंकी गई है।

संबंधित समाचार