बरेली: शहदाना में ठेकेदार पर की फायरिंग, तीन पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के शहदाना में एक दंबग ने पहले तो युवकी की पिटाई की और फिर उसके बाद साथियों के साथ मिलकर युवक के घर पर जाकर फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से युवक की जान बच गई। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तीन …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के शहदाना में एक दंबग ने पहले तो युवकी की पिटाई की और फिर उसके बाद साथियों के साथ मिलकर युवक के घर पर जाकर फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से युवक की जान बच गई। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का घर कारोबारी हाजी शकील कुरैशी के घर के पास है।

बारादरी के कटी कुईंया निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया कि वह मंगलवार रात फैक्ट्री से मजदूरों का पेमेंट लेकर आ रहे थे। इसके बाद वह शहदाना में धार्मिक स्थल पर गए। वहां पर उन्हें जुबैर नाम के लड़के ने घेर लिया। उनके साथ मारपीट की गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि इसके बाद जुबैर अपने साथी अज्जी और राजू के साथ उसके घर के बाहर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से उसकी जान बच सकी।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि आरोपियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने एक आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।

गोली की आवाज सुनकर डरे लोग
मोहल्ले में गोली चलने से वहां रहने वाले लोग डर गए। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद आरोपी भीड़ के सामने ही तमंचे लहराते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत की। पुलिस ने बताया कि अज्जी पर हत्या का मामला दर्ज है। वह कोतवाली के आजमनगर का रहने वाला है। इन लोगों का गैंग है यह वसूली करते हैं। अज्जी को हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था।

पैसों के लेन देन को लेकर हुआ झगड़ा
इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया की दोनों पक्षों में पैसों के लेन देन का विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों पहले मारपीट हुई थी और बाद में उसने फायरिंग कर उसे जाने से मारने का प्रयास किया। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

संबंधित समाचार