बढ़ते कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई प्रदेशवासियों की चिंता, राजधानी में एक्टिव मरीज 47

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। इससे एक बार फिर देशवासियों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 21 नए रोगी मिले। सहारनपुर में चार, लखनऊ, प्रयागराज, गौतम बुध नगर व गाजियाबाद में 3-3, आगरा में दो और हमीरपुर, मेरठ व …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। इससे एक बार फिर देशवासियों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 21 नए रोगी मिले। सहारनपुर में चार, लखनऊ, प्रयागराज, गौतम बुध नगर व गाजियाबाद में 3-3, आगरा में दो और हमीरपुर, मेरठ व अमरोहा में एक-एक नया रोगी मिला है। वहीं 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

नए मिले मरीजों के मुकाबले कम रोगी स्वस्थ होने के कारण सक्रिय केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर 216 हो गए हैं। बीते 3 दिसंबर को 93 सक्रिय केस थे। 19 दिनों में 2 गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। यूपी में बीते 17 दिसंबर को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित दो मरीज गाजियाबाद में मिल चुके हैं। ऐसे में यहां पर सतर्कता के सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा और स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1.84 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। अब तक कुल 9.10 करोड़ लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। अब पॉजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत। अब तक कुल 17.10 लखनऊ कोविड से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.6% है।

राजधानी में कोरोना के सर्वाधिक 47 मरीज

प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा 47 कोविड रोगी लखनऊ में है। दूसरे नंबर पर 30 मरीज गौतम बुद्ध नगर में है। तीसरे नंबर पर गाजियाबाद में 25 रोगी हैं। इस समय 36 जिलों में कोरोना के मरीज हैं और 39 जिले कोरोना के संक्रमण से मुक्त हैं।

पढ़ें- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार

कितने सक्रिय केस

तारीख        सक्रिय केस

22 दिसंबर       216

21 दिसंबर       211

20 दिसंबर       203

18 दिसंबर       189

15 दिसंबर       153

11 दिसंबर       144

4 दिसंबर        116

3 दिसंबर          93

संबंधित समाचार