राजस्थान: 25 दिसंबर के बाद उत्तरी हिस्से में होगी बरसात, कोहरे का भी अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर में …

जयपुर। राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीती रात राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं फतेहपुर में यह 5.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.4 डिग्री, चुरू में 6.6 डिग्री, धौलपुर में 7.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.2 डिग्री व डबोक में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ 24 दिसंबर से जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26,27 और 28 दिसंबर के दौरान राज्य के उत्तरी व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

ये भी पढ़े-

देश में ओमीक्रोन का खतरा: दिल्ली में दवाओं से लेकर ऑक्सीजन टैंकर तक की 24 घंटों में आपूर्ति की तैयारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता