रुद्रपुर: कोलकाता भेजा 15.76 लाख का माल हड़पा, दो पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोलकाता की कंपनी के लिए भेजा 15.76 लाख रुपये का सामान हड़पने का मामला समाने आया है। कंपनी के मैनेजर ने कोलकाता की कंपनी के मालिक और एक अन्य पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही कंपनी के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया …

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोलकाता की कंपनी के लिए भेजा 15.76 लाख रुपये का सामान हड़पने का मामला समाने आया है। कंपनी के मैनेजर ने कोलकाता की कंपनी के मालिक और एक अन्य पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही कंपनी के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फाइबर्स लिमिटेड कंपनी के कामर्शियल हेड अशोक भाई तलाटी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि सितारगंज स्थित ग्राम शर्करा, पीलीभीत रोड पर उनकी कंपनी है। कोलकाता की कंपनी स्टेन टच कंफोर्ट सीताकुंड, बरईपुर ने उनसे लाखों के माल की मांग की थी। इस पर 29 जनवरी 2021 को रुद्रपुर स्थित मुंजाल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कोलकाता के लिए 15.76 लाख से अधिक कीमत का माल भेजा गया।

इस दौरान कोलकाता, उत्तर प्रभाग, पश्चिम बंगाल निवासी संदीप कन्याल और नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, सेक्टर 20 के संदीप लूथरा ने तीन दिन में धनराशि देने की बात कही थी। कई दिन बीतने के बाद जब रुपये के लिए संपर्क किया गया तो वह टालमटोल करने लगे। आरोप है कि मोबाइल पर वार्ता की गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने संदीप कन्याल और संदीप लूथरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार