बाजपुर: देश के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी : डॉ तोगड़िया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर/रुद्रपुर, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का बाजपुर में पुष्प वर्षा के साथ ही तिलक लगाकर व फरसा भेंट का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र व समाज हित में हिंदुत्व का संगठन होना जरूरी बताते हुए कहा कि हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए जन-जागरण …

बाजपुर/रुद्रपुर, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का बाजपुर में पुष्प वर्षा के साथ ही तिलक लगाकर व फरसा भेंट का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र व समाज हित में हिंदुत्व का संगठन होना जरूरी बताते हुए कहा कि हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए जन-जागरण करना होगा। अगर जनसंख्या कानून नहीं बना तो भारत में आने वाले समय में हिंदू समाज को अल्पसंख्यक होते देर नहीं लगेगी।

गुरुवार को नैनीताल रोड स्थित लीफ फैशन स्टोर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हमारा मिशन है अब तो हिंदू ही आगे। समृद्ध, संरक्षित व सम्मानित हिंदू के नारे के साथ हिंदुओं को आगे ले जाने के लिए देशभर में हमारा 10 सूत्रीय कार्यक्रम चल रहा है। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि देश में जिहादी आतंकवाद चल रहा है, लगभग हर रोज हमारे वीर सैनिक वीरगति को प्राप्त हो रहे हैं।

इसे रोकने के लिए जिहादी आतंकवादी को जमीन में दफनाना होगा। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह जिहादी आतंकवाद इसलिए समाप्त नहीं हो रहा है क्योंकि रोग कैंसर का है और सरकार दवाई मलेरिया की दे रही है। मतलब लोग सेना पर पत्थर मारते हैं, उनका उत्तर गोलियों से देने के बजाय सरकार उनको नौकरी देकर सुरक्षा बल में भर्ती कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का कानून केंद्र सरकार को बनाना ही होगा और अगर नहीं बनाएंगे तो भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा तथा कोई भी हिंदू का घर सुरक्षित नहीं रहेगा। यह स्थिति होती है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाए, हम देश में इसके लिए प्रबल जन-जागरण करेंगे। एक सवाल के जवाब में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि प्रवीण तोगड़िया की पहचान हिंदू है और इस मामले में वह पहले से ही सबसे अलग हैं।

हमारी पहचान सिर्फ भगवा के रूप में है और रहेगी। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदुओं के लिए चलाए जा रहे 10 सूत्रीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एएचपी के विभागाध्यक्ष भगवंत मियान, जिलाध्यक्ष दीपक गोयल, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, गोवंश संरक्षण के गणेश यादव, किसान नेता बिजेंद्र सिंह डोगरा, प्रियांशु सक्सेना, राजपाल, विनीत मठपाल, सतवीर, रमेश मौर्य, हेमा म्यान, दीपा न्याल, माला भंडारी, सरिता नेगी, ऋतु नेगी, शिव सेना के सोमी ठक्कर, प्रमोद राजहंस, पर्वतीय महासभा से पूरन जोशी, सोबन सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक एससी पांडेय, खीम सिंह राणा, पंकज कोहली, राहुल राणा, राजपूत कर्णी सेना से बिट्टू चौहान, कुलदीप सिंह, गजेंद्र, अरविंद शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय रूहेला, हितेष गोयल आदि मौजूद थे।

इधर, रुद्रपुर में गुरुवार को प्रीत विहार के ब्रह्मदेव कॉलोनी में अंतरास्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस वार्ता की। डॉ. तोगड़िया ने हिंदू हितो की बात करते हुए हिंदुओ के लिए 10 बिंदुओं पर चर्चा की। इसमे हिंदू हेल्प लाइन गरीब के लिए अनाज, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी सलाह के लिए एडवोकेट की व्यवस्था कराने , इंडिया हेल्प लाइन के साथ एक करोड़ हिंदू बच्चों को सेना में भर्ती कराने आदि पर चर्चा की। इससे पूर्व डॉ. तोगड़िया का रुद्रपुर कार्यकारिणी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मजदूर परिषद के प्रदेश मंत्री ऋषि पाल राघव, जिला उपाध्यक्ष छत्रसाल चौधरी, संगठन मंत्री सुभाष जोशी, संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद, महामंत्री मदन मोहन शर्मा, नगर महामंत्री विकास शर्मा, कुलदीप शर्मा, वशिष्ठ आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार