हल्द्वानी: मक्खन के चक्कर में कांग्रेस का मट्ठा न निकल जाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के ट्वीट को चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्य राहुल सोनकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीट करते हुए टैग किया है। चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्य राहुल सोनकर का कहना है कि हरीश रावत को केंद्र से आए कुछ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के ट्वीट को चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्य राहुल सोनकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीट करते हुए टैग किया है।

चुनाव प्रचार अभियान समिति के सदस्य राहुल सोनकर का कहना है कि हरीश रावत को केंद्र से आए कुछ नेता साजिशन विधानसभा चुनाव के दौरान किनारे करने का प्रयास कर रहे हैं। हरीश रावत ने लोगों के बीच जाकर कांग्रेस का झंडा बुलंद करते हैं। सर्वे एवं चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर की जा रही रैलियों में उमड़ रहे जनसैलाब से साबित होता है कि जनता हरीश रावत के हाथों में ही बागडोर सौंपना चाहती है।

कुछ नेता एवं केंद्र से भेजे गए कुछ नुमाइंदे पार्टी की बुनियाद खोखली करने में लगे हैं। कहीं ऐसा ना हो कि कुछ लोगों को मक्खन देने की खातिर पूरी पार्टी का मट्ठा निकल जाए।

संबंधित समाचार