लखनऊ: 25 हजार के इनामी गोवंश तस्कर समेत 6 अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय स्तर पर गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपये के इनामी सरगना समेत उसके 6 सदस्यों के गैंग को सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर इंजिनियरिंग कालेज के पास फ्लाई ओवर ब्रिज पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गैंग का सरगना 25 हजार …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अन्तर्राज्यीय स्तर पर गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपये के इनामी सरगना समेत उसके 6 सदस्यों के गैंग को सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर इंजिनियरिंग कालेज के पास फ्लाई ओवर ब्रिज पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गैंग का सरगना 25 हजार रुपये का इनामी गोण्डा के मनिकापुर का निवासी नंदकिशोर बरूवार, योगेंद्र सिंह, अब्दुल्ला, सीतापुर के खैराबाद का निवासी एजाज हुसैन व मो. आमीन शामिल हैं। मौके पर तस्करों के पास से एक कंटेनर व एक स्कॉर्पियो कार में लादकर ले जाये जा रहे 30 गोवंश भी बरामद किये गये हैं।
एसटीएफ की ओर से बताया गया कि जानकारी मिल रही थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लखनऊ-गोरखपुर के रास्ते बिहार राज्य तक गोवंशीय पशुओं की व्यापक मात्रा में तस्करी की जा रही है। इसके लिए सात टीमों का गठन किया गया। इसीर दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इस गिरोह द्ववारा गोवंशीय पशुओं से लदी हुई एक कंटेनर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जनपद लखनऊ होते हुए गोरखपुर के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है, जिसके आगे-आगे एक स्कार्पियों गाड़ी चल रही है।
सूचना के आधार उक्त कंटेनर की धरपकड़ के लिए सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर इंजीनियरिंग कालेज के पास फ्लाई ओवर ब्रिज पर वाहन चेकिंग लगाई गई। जब यह कंटेनर आते दिखा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। कंटेनर चालक ने ट्रक को पुलिस टीम पर चढ़ाने के नीयत से बैरियर तोड़कर भागने लगे। जिन्हे इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रकों की तलाशी से उपरोक्त गोवंशीय पशुओं की बरामदगी हुई।
गैंग का सरगना नन्द किशोर ने बताया कि यह गैंग अनवर (प्रधान) निवासी कंचनपुर, देवरिया के साथ मिलकर काफी समय से गौ तस्करी कर रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गौवंशीय पशुओं को इकट्ठा कर उन्हें उक्त कन्टेनर में लोड कराकर बिहार राज्य में काटने के लिए भेजा जाता है। अनवर (प्रधान) के कहने पर ही इस बार भी कन्नौज में इस कन्टेनर में गौवंशीय पशु लोड करवाया गया था। गौवंशीय पशुओं से लदी ट्रकों को पुलिस से बचने के लिए उक्त ट्रकों के आगे-आगे अन्य वाहनों से पायलटिंग की जाती है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: सपा नेता और होमगार्ड की हत्या में 6 को आजीवन कारावास
