गरमपानी: ओमीक्रॉन के खतरे के बीच तीन विशेष टीमों ने तेज किया सैंपलिंग अभियान
गरमपानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। तीन विशेष टीमें गठित कर सैंपलिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रान …
गरमपानी, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। तीन विशेष टीमें गठित कर सैंपलिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने का आह्वान किया है।
कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रान की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सीएचसी गरमपानी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार सैंपलिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। तीन विशेष टीमें गठित कर स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, बाजार क्षेत्र तथा गांवों में आरटीपीसीआर जांच के जरिए स्वैब के नमूने जुटाए जा रहे हैं। वही लोगों को विशेष एहतियात बरतने को भी बताया जा रहा है। बाहरी क्षेत्रों से गांव पहुंचने वाले लोगों की भी निगरानी रखी जा रही है।
