काशीपुर: बैलजूड़ी-गढ़ीनेगी व मानपुर मार्ग पर 131 अतिक्रमण, आरटीआई में खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर से बैलजूड़ी होते हुए गढ़ीनेगी जाने वाले आठ किमी लंबे बैलजूड़ी-गढ़ीनेगी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 अतिक्रमण तथा काशीपुर स्टेडियम से मानपुर होते हुये फिरोजपुर तक जाने वाले दो किमी लंबे मार्ग पर 56 समेत कुल 131 अतिक्रमण चिह्नित किये गये हैं। काशीपुर-मानपुर मार्ग का एक भाग वर्तमान में …

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर से बैलजूड़ी होते हुए गढ़ीनेगी जाने वाले आठ किमी लंबे बैलजूड़ी-गढ़ीनेगी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 75 अतिक्रमण तथा काशीपुर स्टेडियम से मानपुर होते हुये फिरोजपुर तक जाने वाले दो किमी लंबे मार्ग पर 56 समेत कुल 131 अतिक्रमण चिह्नित किये गये हैं। काशीपुर-मानपुर मार्ग का एक भाग वर्तमान में रामनगर-जसपुर बाईपास के रूप में भी प्रयोग किया जा रहा है।

काशीपुर निवासी नदीम उद्दीन ने लोक निर्माण विभाग काशीपुर के लोक सूचना अधिकारी से रामनगर-जसपुर बाईपास के रूप में प्रयोग किये जाने वाले मार्ग की चौड़ाई के संबंध में आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। इसके उत्तर में निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग काशीपुर के लोक सूचना अधिकारी इं. आरपी उपाध्याय ने मानपुर रोड, गढ़ीनेगी मार्गों के 131 अतिक्रमणकारियों की सूची सहित सूचना उपलब्ध करायी है।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार बैलजूड़ी-गढ़ीनेगी के आठ किमी मार्ग से मार्ग की स्थायी भूमि की सूचना के तहत इसकी किमी (गढ़ीनेगी) में चौड़ाई रेलवे बाउंड्री से 35 फीट तथा 5, 6 व 8 किमी (बैलजूड़ी) में 38 फीट दर्शायी गयी है। मानपुर रोड के दोनों किमी में मार्ग की स्थायी भूमि मार्ग के मध्य से 30 फीट दर्शायी गयी हैं। अतिक्रमणकारियों की सूची में स्टेडियम रोड ( एक किमी) में कुल 43 अतिक्रमण दर्शाये गये हैं। इसमें पक्का भवन, बाउंड्री वॉल के रूप में अतिक्रमण दर्शाये गये हैं। इसके अलावा दो किमी में कचनालगाजी के 13 अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के नाम शामिल है। बैलजेड़ी-गढ़ीनेगी मार्ग पर अतिक्रमण की सूची के अनुसार कुल 75 अतिक्रमणों में ग्राम बैलजूड़ी में सर्वाधिक 39, ग्राम बैंतवाला में 23 व गढ़ीनेगी में 13 अतिक्रमण दर्शाये गये हैं।

संबंधित समाचार