उर्वशी रौतेला को इस बड़े सम्मान से किया गया सम्मानित
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को सिंबल ऑफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है। उर्वशी रौतेला पहली इंडियन हैं, जिन्हें इजरायली सेना मोशे लेवी से आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है जो किसी भी भारतीय के लिए एक बड़ा सम्मान की बात है। उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को सिंबल ऑफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है। उर्वशी रौतेला पहली इंडियन हैं, जिन्हें इजरायली सेना मोशे लेवी से आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है जो किसी भी भारतीय के लिए एक बड़ा सम्मान की बात है।
उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायले 2’ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं।
उर्वशी को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत दूब गए और मोहम्मद रमजान के साथ वर्साचे बेबी के लिए एक ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली। उर्वशी रौतेला सरवना के साथ 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म द लीजेंड के साथ तमिल में शुरुआत करेंगी। उर्वशी ने जियो स्टूडियो और टीसीरीज के साथ तीन-फिल्मों का अनुबंध भी किया है।
सनी देओल ने फिल्म ‘गदर 2’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग की पूरी
बॉलीवुड के माचो हीरो सन्नी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 के लिए पहले शेडयूल की शूटिंग पूरी कर ली है। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी वाली सुपरहिट फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ 2001 में रिलीज हुई थी। बता दें, ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के तारा सिंह और अमीषा पटेल के सकीना के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। बॉलीवुड फिल्मकार अनिल शर्मा गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 बना रहे हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सनी देओल ने फिल्म ‘गदर 2’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग की पूरी
