काशीपुर: मोबाइल छीन कर भाग रहे दो दबोचे, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवको को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया, उनका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। कोर्ट रोड निवासी किशन कठैर मोबाइल पर बात करता हुआ गिरीताल रोड से सैनिक कॉलोनी की ओर जा रहा था। पीछे से आ रहे बाइक …

काशीपुर, अमृत विचार। मोबाइल छीनकर भाग रहे दो युवको को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया, उनका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। कोर्ट रोड निवासी किशन कठैर मोबाइल पर बात करता हुआ गिरीताल रोड से सैनिक कॉलोनी की ओर जा रहा था।

पीछे से आ रहे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक उसका मोबाइल छीन लिया और बाइक दौड़ा कर भागने लगे। युवक ने बहादुरी दिखाते हुए उनका पीछा कर उनको गिरा दिया। उसने अपने दोस्तों रितिक, विवेक, अंकुर व अन्य राहगीरों की मदद से दो बदमाशों को पकड़ कर आईटीआई थाना पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दिव्यांशु कुमार निवासी रुद्रपुर व लक्की पांडेय निवासी कविनगर काशीपुर बताया। साथ ही भागने वाले साथी आवास विकास काशीपुर का बताया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार