काशीपुर: प्रॉपर्टी डीलर पर झोंका फायर, रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। कुछ लोगों ने जबरन घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर के ऊपर राइफल और तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन परिजनों के पहुंचने पर आरोपी हवाई फायरिंग कर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी …
काशीपुर, अमृत विचार। कुछ लोगों ने जबरन घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर के ऊपर राइफल और तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन परिजनों के पहुंचने पर आरोपी हवाई फायरिंग कर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कचनालगाजी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती मंगलवार की देर रात वह अपने साढ़ू हिमांशु के साथ ऑफिस की ऊपरी मंजिल पर था। इसी बीच उसे गालीगलौज की आवाज सुनाई दी। जब वह देखने आया तो जीने में ब्रजराज उर्फ विनोद राइफल और मनोज हाथ में तमंचा लिए हुए था जबकि कृष्णा एवं गुन्नू हाथ में डंडा लिए हुए जीने के अंदर जबरन घुसने लगे।
विरोध करने पर विनोद ने राइफल से उस पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके बाद मनोज ने तमंचे से फायर कर दिया। शोर शराबा सुनकर उसका भाई संजय यादव, सतीश यादव और पत्नी ललिता देवी के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रतापपुर चौकी प्रभारी रूबी मौर्य ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के मामले में रुपये के लेनदेन की बात बताई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
