अलविदा 2021: तमाम दिग्गज हुए बैक टू पवेलियन, क्रिकेट से लिया संन्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साल 2021 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। इस साल कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहा। भारत की तरफ से हरभजन सिंह, यूसुफ पठान और अशोक डिंडा समेत कई क्रिकेटर शामिल है। वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो ने भी इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले …

साल 2021 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। इस साल कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहा। भारत की तरफ से हरभजन सिंह, यूसुफ पठान और अशोक डिंडा समेत कई क्रिकेटर शामिल है। वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो ने भी इसी वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

  • हरभजन के ‘दूसरा’ से छूटते थे बल्लेबाजों के पसीने
  • नमन ओझा टीम इंडिया को नहीं दे पाए अधिक योगदान
  • यूसुफ ने भाई इरफान के साथ कई बार भारत को दिलाई जीत

हरभजन सिंह
भारत के सबसे सफल स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह ने 24 दिसंबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। पंजाब के 41 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर में 103 टेस्ट में 417 विकेट, 236 एकदिवसीय मैचों में 269 विकेट और 28 टी 20 आई में 25 विकेट लिए है। हरभजन सिंह अपने करियर में 2011 विश्व कप और 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के भी सदस्य रहे। उन्होंने 2011 के विश्व कप में 9 विकेट हासिल किए थे और 2007 टी-20 विश्व कप में 7 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। हरभजन ने 1998 में शारजाह में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए मार्च 2016 में ढाका में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना आखिरी मैच खेला था।

अशोक डिंडा
भारत और बंगाल के अनुभवी तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने तीन फरवरी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। जिससे उनके लगभग डेढ़ दशक लंबे करियर का अंत हो गया। 36 साल के डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें क्रमश: 12 और 17 विकेट चटकाए। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया है। डिंडा ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया। इस तेज गेंदबाज ने 78 आईपीएल मैचों में 22.20 के स्ट्राइक रेट से 68 विकेट चटकाए। डिंडा ने 116 प्रथम श्रेणी मैचों में 420 विकेट हासिल किए।

नमन ओझा
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक वक्त ऐसा आया जब विकेटकीपर के विकल्प के रूप में सिर्फ एमएस धोनी और नमन ओझा थे। घरेलू क्रिकेट में काफी सफल होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। यह उनकी बदकिस्मती रही कि वह भारत के लिए लंबा नहीं खेल पाए। नमन ने टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट और एक वनडे समेत कुल दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसी साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

आर विनय कुमार
एक समय आर विनय कुमार टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज माने जाते थे। उन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बेहतरीन प्रददर्शन करने के बाद टीम इंडिया में जगह मिली। विनय कुमार ने भारत के लिए एक टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। जिनमें उन्होंने 1, 38 और 10 विकेट लिए। इसी साल 37 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

युसूफ पठान
युसूफ पठान भारतीय क्रिकेट में टी-20 और 50 ओवर की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे। वह संभवत: पहले खिलाड़ी थे जो पूरी तरह से टी20 क्रिकेटरों की नस्ल के थे। अपने छोटे भाई इरफान पठान के साथ कई बार भारत को मैच जिताए। यूसुफ न सिर्फ बल्ले से सफल थे बल्कि वह उपयोगी गेंदबाजी करने में भी सक्षम थे। उन्होंने भारत के लिए 57 एकदिवसीय और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस साल उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले ब्रावो ने केरेबियाई टीम के लिए 40 टेस्ट, 164 एकदिवसीय और 91 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 2200, वनडे में 2968 और टी-20 इंटरनेशनल में 1255 रन बनाए। उनका शुमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ियों में किया जाता है।

डेल स्टेन
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही उनके शानदार क्रिकेट करियर का अंत हो गया जिसमें उन्होंने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। अपने 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट, 125 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लिया था।

वेस्ली बर्रेसी
नीदरलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज वेस्ले बर्रेसी (Wesley Barres)ने 36 साल की उम्र में सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज बर्रेसी ने वर्ष 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और नीदरलैंड के लिए 32 एकदिवसीय मैच खेले, जिसमें 927 रन बनाए। उन्होंने 42 टी-20 मैचों में 114.96 के स्ट्राइक-रेट से 799 रन बनाये हैं।

उपुल थरंगा
श्रीलंका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने भी इस साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उपुल काफी लंबे समय तक श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने श्रीलंका के लिए कई बार महत्वपूर्ण पारियों खेलीं। उपल ने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट, 235 वनडे और 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

शेहान जयसूर्या
श्रीलंका के शेहान जयसूर्या एक ऐसा खिलाड़ी जिसने एकदिवसीय और टी इंटरनेशनल में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया। 30 वर्षीय शेहान ने खेल से अचानक संन्यास लेकर अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। इस फैसले के पीछे का कारण शेहान का यूएसए में स्थानांतरण है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 12 एकदिवसीय और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

धमिका प्रसाद
श्रीलंका के तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इस 38 वर्षीय गेंदबाज ने श्रीलंक के लिए 25 टेस्ट, 24 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला। धमिका ने टेस्ट में 75 और वनडे में 32 विकेट हासिल किए।

रॉस टेलर
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने मौजूदा घरेलू सत्र के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाला दूसरा टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट होगा। वह इसमें डेनियल विटोरी के 112 टेस्ट की बराबरी कर लेंगे। वह फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेलेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वनडे श्रृंखला और मार्च अप्रैल में नीदरलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेंगे।

ross taylor records: India vs New Zealand: रॉस टेलर बनाएंगा अनोखा रेकॉर्ड,  तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे! - ross taylor set  to become first player to 100

 

संबंधित समाचार