खटीमा: कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व जिपं सदस्य जेठी ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामले में कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जेठी का चकरपुर क्षेत्र में खासा दबदबा रहा है व जिला पंचायत सदस्य के साथ ही …

खटीमा, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामले में कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जेठी का चकरपुर क्षेत्र में खासा दबदबा रहा है व जिला पंचायत सदस्य के साथ ही कांग्रेस के जनाधार वाले क्षेत्रीय क्षत्रप रहे हैं।

छिनकी सीट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस के क्षेत्रीय कद्दावर नेता जेठी ने देहरादून में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार, बीडीसी सदस्य मन्नू महर, नदन्ना के पूर्व ग्राम प्रधान पूरन जोशी, भाजपा नेता नवीन बोरा भी मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व जिपं सदस्य जेठी ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति को अक्षुण्य रखने के लिए भाजपा का दामन थामा है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पराजित करने के लिए विपक्षी दलों ने हर प्रकार के चुनाव दांप पेंच चलाए। लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने विरोधियों के हर पैंतरे का मुकाबला कर कम वोट से ही सही जीत दर्ज की थी। चुनाव के नतीजे आने तक कयाश लगाए जाते रहे थे। इस बार विधायक धामी के मुख्यमंत्री बनने से उनके समर्थकों का उत्साहित होना लाजिमी है।

संबंधित समाचार