रामनगर: कांग्रेस पहले अपनी गुटबाजी को खत्म तो कर ले फिर चुनावी मैदान में आने की सोचे: कर्नल कोठियाल
रामनगर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल ने पैठपड़ाव रामलीला मैदान में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। आज सत्ता में बैठी भाजपा को जनता के दु:खदर्द से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ने में लगे हुए हैं तो प्रदेश का …
रामनगर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल ने पैठपड़ाव रामलीला मैदान में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। आज सत्ता में बैठी भाजपा को जनता के दु:खदर्द से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ने में लगे हुए हैं तो प्रदेश का विकास क्या करेंगे। पहले कांग्रेस अपनी गुटबाजी को खत्म तो कर ले फिर चुनावी मैदान में आने की सोंचे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पिछले छह माह से राज्य के हर कोने में जाकर जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं।
इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली से कर्नल कोठियाल का स्वागत किया। इस दौरान आप नगर अध्यक्ष नवीन नैथानी, भास्कर जोशी, ललित मोहन पांडे, दिनेश चंद्र, मंजू नैथानी, कुंदन सिंह रावत, निर्मल पाठक, जुल्फिकार अली, नसीमा बेगम, धर्मेंद्र कुमार, नितिन कंडारी, सोनी देवी, गिरीश चंद, संजय, कमल, मयंक कुमार मौजूद रहे।
