सभा को संबोधित करेंगे सपा नेता राम अचल राजभर, जिला उपाध्यक्ष समेत जगह का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उर्रा ईदगाह मैदान परिसर में सपा की ओर से आयोजित शिविर में पूर्व मंत्री राम अचल राजभर शामिल होंगे। शनिवार को सपा जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य ने जगह का निरीक्षण किया। बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में समाजवादी पार्टी की ओर से ईदगाह मैदान में किसान, नौ जवान पंचायत शिविर का आयोजन 27 दिसंबर …

बहराइच। उर्रा ईदगाह मैदान परिसर में सपा की ओर से आयोजित शिविर में पूर्व मंत्री राम अचल राजभर शामिल होंगे। शनिवार को सपा जिला उपाध्यक्ष समेत अन्य ने जगह का निरीक्षण किया।

बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में समाजवादी पार्टी की ओर से ईदगाह मैदान में किसान, नौ जवान पंचायत शिविर का आयोजन 27 दिसंबर को किया जायेगा। शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर रहेंगे। पंचायत शिविर स्थल का शनिवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, आशिक अली ने निरीक्षण किया।

इस दौरान सभी ने पंचायत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत में आने वाले लोगों के बैठने, पानी समेत अन्य बेहतर प्रबंध करें। इस दौरान रमेश गौतम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खां, अमन खान, शरीफ राइनी, अली हुसैन समेत अन्य मौजूद रहे।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे: सीएम योगी

पिछले साढ़े चार सालों में शिक्षा के स्तर में बेहतरी का दावा करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर योगी ने मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे: सीएम योगी

संबंधित समाचार