शोएब ने कहा-आई डोंट लव यू… जवाब में सानिया बोलीं, ‘इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक देखने को मिल रही है। फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद …

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक देखने को मिल रही है। फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शोएब मलिक इस वीडियो में शाहरुख की आवाज में सानिया से कह रहे हैं कि मैं तुमसे प्यार नहीं करता। इस पर सानिया मुस्कुराते हुए कहती हैं- ‘इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता’। इस दौरान बैकग्राउंड में यही गाना बजता है, सानिया सिर्फ एक्टिंग करती हैं।

इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक पाकिस्तान यूजर ने लिखा- माशाअल्लाह क्या लग रही हैं भाभीजी। दूसरे यूजर ने लिखा- सानिया सही बोल रही हैं शोएब भाई।

आपको बता दे कि सानिया मिर्जा ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी। तब दोनों की शादी को लेकर काफी विरोध भी किया गया था। सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया था। दोनों की शादी को 11 साल हो गए हैं। उनका एक बेटा इजहान मलिक मिर्जा भी है।

संबंधित समाचार