हल्द्वानी: पैचवर्क बन गया लोगों के लिए सरदर्द
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानकों को ताक पर रखकर किया गया सड़कों कै पैचवर्क अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। पैचवर्क में लगी गिट्टी लोगों को परेशान कर रही है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के वाहन चालक भी परेशान है। गिट्टी पर यदि ब्रेक लगाई तो गिरकर चोटिल होने का खतरा भी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानकों को ताक पर रखकर किया गया सड़कों कै पैचवर्क अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। पैचवर्क में लगी गिट्टी लोगों को परेशान कर रही है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के वाहन चालक भी परेशान है। गिट्टी पर यदि ब्रेक लगाई तो गिरकर चोटिल होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
नगर निगम ने जगदंबा नगर, कैनाल रोड समेत अन्य स्थानों पर सड़कों का पैचवर्क किया। पैचवर्क होता देख लोगों को लगा कि चलो अब गड्ढा मुक्त सड़कें मिल जाएगी, लेकिन दो दिन बाद ही गड्डों में लगी गिट्टी उखड़ना शुरू हो गया। जगदंबा नगर निवासी पवन नयाल ने बताया कि मानकों के विपरीत कार्य होना होने के कारण ऐसा हो रहा है।
ठेकेदार ने मानकों के हिसाब से कार्य नहीं किया है। पैचवर्क में पहले गड्ढे को ठीक तरह से साफ किया जाता है।यदि उसके अंदर मिट्टी रह गई तो गिट्टी उखड़ना तय है। कार्य करने वाले मजदूरों ने सीधे गड्ढे में गिट्टी डाली और ऊपर से काला तेल डालकर कागज लगा दिया। जब काले तेल और कागज के सहारे पैचवर्क होगा तो वह दो दिन ही चलेगा। यहीं के दुकानदार अंकित ने बताया कि उनकी दुकान के आगे सड़क में इसी सप्ताह पैचवर्क हुआ। जो कि दूसरे दिन ही उखड़ने लगा। अब गिट्टी परेशानी पैदा कर रही है। लोग इन पर फिसलकर चुटैल हो रहे हैं।
यदि कार्य मानकों के विपरीत हुआ है तो उसे पुन: कराया जाएगा। जब तक गड्ढे ठीक तरह से नहीं भर जाते ठेकेदार का पेमेंट नहीं किया जाएगा। सर्वे करके कार्य की गुणवत्ता भी देखी जाएगी। यदि कहीं पर पुन: गड्ढा हो गया है तो ठेकेदार उसे पुन: भरेगा।
नवल नौटियाल, एई नगर निगम
