हल्द्वानी: टैगोर टॉप में होगी विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामगढ़ में टैगोर टॉप में विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज्य कैबिनेट की बैठक में इसके लिए भूमि दिए जाने की मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अजय भट्ट ने संसद में मुद्दा उठाया था। केंद्रीय …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामगढ़ में टैगोर टॉप में विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज्य कैबिनेट की बैठक में इसके लिए भूमि दिए जाने की मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अजय भट्ट ने संसद में मुद्दा उठाया था।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए नैनीताल के रामगढ़ में टैगोर टॉप में रवींद्रनाथ टैगोर के आवास के पास विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर को ले जाने की सैद्धांतिक मंजूरी और भूमि उपलब्ध कराए जाने को लेकर आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने लोकसभा में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर के रामगढ़ स्थित आवास की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया था, साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से रामगढ़ स्थित टैगोर टॉप में रवींद्रनाथ टैगोर आवास के पास विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर खोले जाने के प्रयास कर सैद्धांतिक मंजूरी दिलाई गई थी।

राज्य कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए उद्यान विभाग की भूमि दिए जाने पर मुहर लगा दी है। अब रामगढ़ के टैगोर टॉप में विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयास से विश्व भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर यहां खोलने के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने राज्य सरकार का भूमि दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

 

संबंधित समाचार