हल्द्वानी: शहर में गहराएगा अलाव संकट, वन निगम में लकड़ी खत्म
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में अलाव को लेकर संकट गहरा सकता है। लालकुआं वन निगम के पास जलौनी लकड़ी खत्म होने से यह समस्या गहरा सकती है। नगर निगम ने वन निगम को पत्र लिख जल्द लकड़ियां भिजवाने की अपील की है। नगर निगम शहर के 20 निश्चित स्थानों पर अलाव के लकड़ियां भेजता है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में अलाव को लेकर संकट गहरा सकता है। लालकुआं वन निगम के पास जलौनी लकड़ी खत्म होने से यह समस्या गहरा सकती है। नगर निगम ने वन निगम को पत्र लिख जल्द लकड़ियां भिजवाने की अपील की है।
नगर निगम शहर के 20 निश्चित स्थानों पर अलाव के लकड़ियां भेजता है। जलौनी लकड़ी नहीं होने की वजह से जो लकड़ी भेजी जा रही है, वह मोटी होने से जल नहीं पा रही है। उधर लालकुआं वन निगम में भी जलौनी लकड़ियां खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में निगम के पास अलाव के लिए लकड़ियों की समस्या गहरा गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लकड़ी के इस संकट से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। वन निगम के अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या को जल्द खत्म करने की अपील की जा रही है। निगम अधिकारियों ने वन निगम को पत्र लिखकर जल्द समस्या हल करने की अपील की है।
एक हजार कुंतल की है जरूरत
नगर निगम को शहर में अलाव को लेकर एक हजार कुंतल लकड़ी की आवश्यकता पड़ेगी। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि लालकुआं वन निगम में जलौनी लकड़ियां खत्म होने की वजह से दिक्कत आ रही है। सौ कुंतल लकड़ी जो निगम के पास है, वह काफी मोटी है। उसे जलाने में दिक्कत आती है। कोशिश की जा रही है तीन दिन के भीतर यह समस्या जल्द खत्म कर दी जाए।
