हल्द्वानी: मांगें पूरी नहीं हुईं तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे उपनल कर्मचारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने कहा कि साल 2004 से अभी तक 22 हजार उपनल संविदा कर्मचारी अल्प वेतन में काम कर रहे हैं। कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री से भी कई दौर की वार्ता के बाद कोई समाधान …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने कहा कि साल 2004 से अभी तक 22 हजार उपनल संविदा कर्मचारी अल्प वेतन में काम कर रहे हैं। कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री से भी कई दौर की वार्ता के बाद कोई समाधान नहीं हुआ है।
प्रदेश सलाहकार मनोज जोशी ने कहा कि साल 2018 में हाईकोर्ट नैनीताल ने उपनल कर्मचारियों को नियमित व समान कार्य का समान वेतन दिए जाने का आदेश किया था। सरकार ने न्यायालय का आदेश मानने के बजाए कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई। और जब कर्मचारी आंदोलन पर मजबूर हुए तो 10 प्रतिशत वेतन बढ़ा कर झुनझुना दिया जा रहा है। कहा कि यदि सरकार ने हमारी नहीं सुनी तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में ललित उपाध्याय, दीप जोशी, प्रकाश सनवाल, तेजा सिंह बिष्ट, विनोद बिष्ट, मनोज शर्मा, मुकेश भट्ट, राकेश पांडे आदि थे।
