हल्द्वानी: 88 दिन बाद 28 दिसंबर को शपथ लेंगे व्यापारी नेता
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर की नई कार्यकारिणी 88 दिन बाद मंगलवार को शपथ लेगी। उनके कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ सकते हैं। संगठन की महानगर इकाई का चुनाव दो अक्टूबर को हुआ था। इसमें महामंत्री मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता और उपेंद्र कनवाल मतदान से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर की नई कार्यकारिणी 88 दिन बाद मंगलवार को शपथ लेगी। उनके कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ सकते हैं।
संगठन की महानगर इकाई का चुनाव दो अक्टूबर को हुआ था। इसमें महामंत्री मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता और उपेंद्र कनवाल मतदान से चुने गए थे। वहीं अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल, महिला सचिव गीता कांडपाल, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता और प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना को निर्विरोध चुन लिया गया था। उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि शपथ समारोह रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल में होगा।
