बरेली के अनुज को मिली बीसलपुर की जिम्मेदारी
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश की कई सीटों पर अपना वर्चस्व रखने वाली पार्टी अपना दल भी 2022 चुनाव को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की। जिसमें धनपाल सिंह को बरेली कैंट विधानसभा, नदीम अशरफ को शहर विधानसभा, प्यारे लाल पटेल को नवाबगंज …
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश की कई सीटों पर अपना वर्चस्व रखने वाली पार्टी अपना दल भी 2022 चुनाव को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की। जिसमें धनपाल सिंह को बरेली कैंट विधानसभा, नदीम अशरफ को शहर विधानसभा, प्यारे लाल पटेल को नवाबगंज विधानसभा, राजीव पटेल को मीरगंज विधानसभा, डा. गौरव सिंह को बहेड़ी और जगदीश को आंवला विधानसभा का विस प्रभारी नियुक्त किया।
इसके अलावा अपना दल के प्रदेश सचिव अनुज गंगवार को बीसलपुर का विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेताओं ने नए प्रभारियों से उम्मीद रखी है कि पूरी सक्रियता के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों के समर्थन में गांव गांव संपर्क करेंगे। इसके अलावा पार्टियों की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएंगे।
