रायबरेली: जमीनी विवाद में हुई मारपीट के चलते तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पूरे डींगुर मजरे सवैया धनी गांव में सहन की भूमि को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को परिजन एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। गांव निवासी सुखलाल साहू व भोला साहू के …

रायबरेली। पूरे डींगुर मजरे सवैया धनी गांव में सहन की भूमि को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को परिजन एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।

गांव निवासी सुखलाल साहू व भोला साहू के लड़कों के बीच सहन की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शनिवार की सुबह सुखलाल के बेटे विवादित भूमि पर ईंट लगाने लगे। जिस पर रामदुलारे की पत्नी उर्मिला ने मना किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमलावर हो गए। जिसके बाद सुखलाल साहू के नाती संदीप कुमार ने लाठी व कुलदीप ने लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। जिसमें राम दुलारे साहू तथा उनका 16 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार और 14 साल का छोटा बेटा आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

एंबुलेंस से घायलों को परिजन सीएचसी ले गए। जिसके बाद राम दुलारे ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि संदीप कुमार व कुलदीप पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

रायबरेली: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ओर से अवैध अस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर एक को गिरफ्तार कर लिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज