हरदोई: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों का सहारा बनी टीम मानवता फाउंडेशन, बांटे कंबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। परहित सरिस धर्म नहिं भाई एवं वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा का भाव लिए मानवता फाउंडेशन हरदोई उत्तर प्रदेश ने शरद ऋतु में कंबल /वस्त्र वितरण कार्यक्रम के प्रथम चरण का श्रीगणेश कर जरूरतमंद स्वजनों को भेंट स्वरूप कंबल प्रदान किए। मानवता फाउंडेशन की ओर से पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में कंबल वितरण …

हरदोई। परहित सरिस धर्म नहिं भाई एवं वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा का भाव लिए मानवता फाउंडेशन हरदोई उत्तर प्रदेश ने शरद ऋतु में कंबल /वस्त्र वितरण कार्यक्रम के प्रथम चरण का श्रीगणेश कर जरूरतमंद स्वजनों को भेंट स्वरूप कंबल प्रदान किए। मानवता फाउंडेशन की ओर से पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में कंबल वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके प्रथम चरण का आगाज सोमवार को कस्बा सवायजपुर से किया गया।

बता दें कि मानवता फाउंडेशन विगत कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों को भौतिक धरातल पर मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष होने वाले वस्त्र /कंबल वितरण कार्यक्रम को केवल शहर ही नहीं है, बल्कि पूरे हरदोई जनपद में विस्तारित करते हुए वितरण के प्रथम चरण का शुभारंभ सवायजपुर तहसील से किया गया।

यहां स्थित महाराजा हरिशचंद्र कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में, तहसील सवायजपुर के वंचित/ असहाय /जरूरतमंदों को चिन्हित कर लगभग एक सैकड़ा जरूरतमंदों को कंबल भेंट किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ राहुल तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय पांडे ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए दरिद्र नारायण की सेवा को ही परम धर्म बताया। उन्होंने कहा कि निश्चय ही हम आधुनिकता की चकाचौंध में केवल अपने पर ही केंद्रित हो गए हैं, लेकिन समाज का हिस्सा होने के कारण हमारे कई सामाजिक उत्तरदायित्व है।

पढ़ें: रात में कर्फ्यू और दिन में रैली समझ से परे: वरुण गांधी

जिनका अनुपालन हमें करना चाहिए और उन उत्तरदायित्व का बोध मानवता फाउंडेशन की ओर से सेवा कार्य के रूप में निरंतर करवाया जा रहा है। जहां एक और अधिकांश संस्थाएं/ व्यक्ति किसी न किसी निजी स्वार्थ/ राजनीतिक लाभ/ आर्थिक लाभ /पारिवारिक लाभ के लिए समाज सेवा के कार्य में संलग्न हैं। वहीं मानवता फाउंडेशन नि:स्वार्थ सेवा कर सामाजिकता का पर्याय बन चुका है। हम इसकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हैं। प्रथम चरण के इस वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से श्रवण मिश्रा राही, विजय महाकाल, नागेंद्र सिंह, रजत गुप्ता, प्रणव पांडेय, पंडितशीलू शुक्ला, आदेशपाल, विनय कुमार, विनोद, रविंद्र, अजय कुमार, प्रमोद सहगल, सदाराम शुक्ला सहित विभिन्न सामाजिक एवं प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम का द्वितीय चरण जनपद के तहसील बिलग्राम में आयोजित होगा।

संबंधित समाचार