हल्द्वानी: पार्षदों ने मेयर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के पार्षदों ने मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्षदों का आरोप है कि मेयर अपने राजनीतिक फायदे के लिए मोहल्ला स्वच्छता समिति गठन में मनमानी कर रहे हैं। साथ ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए खुलेआम लूट खसोट की जा रही है। एक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के पार्षदों ने मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्षदों का आरोप है कि मेयर अपने राजनीतिक फायदे के लिए मोहल्ला स्वच्छता समिति गठन में मनमानी कर रहे हैं। साथ ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए खुलेआम लूट खसोट की जा रही है।
एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्रजीत सिंह (रोडू) ने कहा कि नगर निगम में तीन सौ के करीब पर्यावरण मित्र की भर्ती होनी है। इसे मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला तीन साल से दबाकर बैठे हुए थे। चुनाव नजदीक आते ही भर्तियों शुरू कर दी हैं। इसमें भी 80 हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही है।
महोल्ला स्वच्छ्ता समिति के गठन में मेयर और निगम प्रशासन द्वारा पार्षदों की अनदेखी कर महोल्ला स्वच्छ्ता समिति गठन अधिकारो का हनन है। वार्ड 12 की पार्षद राधा आर्या ने कहा कि मेयर द्वारा पार्षद की अनदेखी करना उन्हें भारी पडेगा। वार्ड 11 के पार्षद रवि जोशी ने कहा कि जितना ध्यान मेयर भ्रष्टाचार और अनिमितताओं पर दे रहे है उतना ध्यान निगम क्षेत्र की समस्याओं पर देते तो हल्द्वानी नगर निगम स्वच्छता के सर्वे में अब्बल होता।
पार्षद राजेंद्र जीना ने कहा कि मेयर ने उपनल के माध्यम से चालक परिचालक की भर्ती के पार्षदों से छुपा कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाना खुलेआम भ्रष्टाचार है। प्रेसवार्ता में हेमन्त शर्मा, मुकुल बलूटिया, जाकिर हुसैन, नीमा भट्ट, चंपा देवी, इस्लाम मिकरानी, तौफीक अहमद, विनोद दानी, नीरज बगडवाल, नवीन पांडे और विनोद कुमार मौजूद रहे।
