हल्द्वानी: एक दिन पुरानी रॉयल्टी रेता ढोने पर डंपर सीज
हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन की गौला रेंज की वन टीम ने सोमवार की सुबह करीब सात बजे सुशीला तिवारी अस्पताल के एक डंपर संख्या यूके 04 सीए 1106 की चेकिंग की। डंपर में 100 कुंतल रेता लदा हुआ था। चालक ने अंबादत्त के खनन पट्टे की रॉयल्टी दिखाई। यह रॉयल्टी 26 दिसंबर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन की गौला रेंज की वन टीम ने सोमवार की सुबह करीब सात बजे सुशीला तिवारी अस्पताल के एक डंपर संख्या यूके 04 सीए 1106 की चेकिंग की। डंपर में 100 कुंतल रेता लदा हुआ था।
चालक ने अंबादत्त के खनन पट्टे की रॉयल्टी दिखाई। यह रॉयल्टी 26 दिसंबर की थी जबकि उपखनिज का अभिवहन एक दिन बाद हो रहा था। इस पर वन टीम ने वाहन को उपखनिज समेत सीज कर दिया है। वाहन को गौला रेंज वन परिसर में खड़ा किया गया है। वन टीम में धर्मानंद पाठक, हेमचंद जोशी, ललित मोहन जोशी, भुवन चंद तिवारी, संतोष पांडे, ललित बिष्ट, देवेंद्र नेगी, रवि जड़ौत, सरफराज, हयात सिंह शामिल थे।
