हल्द्वानी: प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा का निमंत्रण दे रहीं नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां
यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। 30 दिसंबर को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में भीड़ एकत्रित करने के लिए नगर निगम की गाड़ियां निमंत्रण लेकर दौड़ रही है। निगम कर्मचारियों ने गाड़ियों पर प्रधानमंत्री की जनसभा से संबंधित पोस्टर तक लगा दिए गए हैं। गाड़ियों में लगा लाउडस्पीकर …
यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। 30 दिसंबर को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में भीड़ एकत्रित करने के लिए नगर निगम की गाड़ियां निमंत्रण लेकर दौड़ रही है। निगम कर्मचारियों ने गाड़ियों पर प्रधानमंत्री की जनसभा से संबंधित पोस्टर तक लगा दिए गए हैं। गाड़ियों में लगा लाउडस्पीकर से लोगों से कार्यक्रम में पहले पहुंचकर सीट पर बैठने की उद्घोषणा की जा रही है।
भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार हल्द्वानी आ रहे हैं। चुनावी दौर में उनका हल्द्वानी आना और व्यवस्थाओं में कोई कमी का रहना किसी भी नेता की दावेदारी को खतरे में डाल सकता है। ऐसे में नरेंद्र मोदी की जनसभा को बिना किसी कमी के पूरा करने के लिए भाजपा नेता जी जान से जुटे हैं। चूंकि हल्द्वानी नगर निगम की सीट भी भाजपा खाते में हैं। ऐसे में नगर निगम की गाड़ियों को मोदी निमंत्रण कार्य में लगाया गया है। नगर निगम की गाड़ियां शहर में मोदी कार्यक्रम में समय से पहले पहुंचने की अपील करते हुए चल रही हैं। गाड़ियों पर जनसभा से संबंधित पोस्टर भी लगाए गए हैं।
कूड़ा गाड़ी में भी लगाए मोदी कार्यक्रम के बैनर
मोदी कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए शहर में दौड़ रही गाड़ियों में कुछ कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। निगम कर्मचारियों ने इन गाड़ियों में मोदी कार्यक्रम का बैनर भी लगाया है। अब सोचने वाली बात यह है कि स्वच्छता की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला बैनर कूड़ा गाड़ी में लगाना कितना सही है।
