मुरादाबाद : ‘खेल मैदान में होता है नेतृत्व क्षमता का विकास’
मुरादाबाद, अमृत विचार। आरआरके स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय बालक-बालिका इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें 14 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर ने किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। चैंपियनशिप में बालक वर्ग में एसएस चिल्ड्रेन कांठ रोड, ग्रीन मीडोज स्कूल, नोज …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आरआरके स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय बालक-बालिका इंटर स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें 14 टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर ने किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
चैंपियनशिप में बालक वर्ग में एसएस चिल्ड्रेन कांठ रोड, ग्रीन मीडोज स्कूल, नोज पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, आरएसडी एकेडमी, राजेंद्रा एकेडमी, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, बोनी ऐसी पब्लिक स्कूल, विल्सोनिया कॉलेज, केसीएम स्कूल, आरआरके स्कूल मुरादाबाद, वीकेएस पब्लिक स्कूल, पीएमएस पब्लिक स्कूल, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल रहे।
वहीं, बालिका वर्ग में सेट मैरी स्कूल बुद्धि विहार, सेंट मैरी स्कूल सिविल लाइंस, सेंट मिराज एकेडमी, आरएसडी एकेडमी विल्सोनिया गर्ल्स स्कूल, केसीएम स्कूल, आरआरके स्कूल और पीएमएस पब्लिक स्कूल ने हिस्सा लिया। इसमें बालक वर्ग में आरएसडी एकेडमी, एसएस चिल्ड्रेन कांठ रोड, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, विल्सोनिया कॉलेज और बालिका वर्ग में आरएसडी एकेडमी, सेंट मैरी स्कूल सिविल लाइंस, एसएस चिल्ड्रेन कांठ रोड ने मैच जीता।
मंगलवार को इन टीमों में क्वार्टर फाइनल होगा। इसमें जीतने वाले सेमीफाइनल खेलेंगे और फाइनल में दो टीमें आमने-सामने होंगी। स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना छाबड़ा ने कहा कि टीम में खेलने से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। कार्यक्रम का संचालन रोहित भटनागर ने किया। मौके पर प्रबंधक सलिल कोठीवाल, डायरेक्टर केके मिश्रा, प्रबंधक मंजिल कोठीवाल, देवेंद्र राणा, नागेंद्र, स्वाति कुमकुम, फिरोज खान, मोहित चौधरी, फरदीन खान आदि रहे।
