हल्द्वानी: बेटे का बर्थडे मनाकर लौट रहे पिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेटे का बर्थडे मनाकर काम पर वापस लौट रहा पिता सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालीघाट बागेश्वर निवासी ललित सिंह राणा (30) पुत्र कुंदन सिंह राणा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेटे का बर्थडे मनाकर काम पर वापस लौट रहा पिता सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बालीघाट बागेश्वर निवासी ललित सिंह राणा (30) पुत्र कुंदन सिंह राणा पेशे से जेसीबी चालक हैं। घर में पत्नी, ढाई साल की बेटी और एक साल का बेटा है। बताया जाता है कि बीती 24 दिसंबर को ललित के बेटे का पहला जन्मदिन था और जन्मदिन मनाने के लिए वह घर आया था। जन्मदिन के अगले दिन ललित काम पर वापस लौट रहा था।

ललित के बड़े बाई जीवन ने बताया कि बाइक सवार ललित अभी चौकाछीना रोड पर ही पहुंचे थे कि तभी ट्रक की चपेट में आ गए। हेलमेट होने के बावजूद ललित के सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार को ललित की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार