बहराइच: अध्ययन के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 प्रशिक्षु अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय सेवा के विभिन्न विभागों के प्रशिक्षु अधिकारी सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यह सभी अधिकारी आठ जनवरी तक जिले रहकर आवंटित गांवों में जाकर विकास कार्य समेत अन्य योजनाओं की जानकारी लेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा अन्तर्गत भारतीय विदेश सेवा, प्रशासनिक, पुलिस, वन और राजस्व सेवा अन्तर्गत चयनित 30 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल क्षेत्र …

बहराइच। भारतीय सेवा के विभिन्न विभागों के प्रशिक्षु अधिकारी सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यह सभी अधिकारी आठ जनवरी तक जिले रहकर आवंटित गांवों में जाकर विकास कार्य समेत अन्य योजनाओं की जानकारी लेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा अन्तर्गत भारतीय विदेश सेवा, प्रशासनिक, पुलिस, वन और राजस्व सेवा अन्तर्गत चयनित 30 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल क्षेत्र अध्ययन व अनुसंधान कार्यक्रम के लिए जनपद पहुंच गया है।

प्रशिक्षु अधिकारियों का दल 27 दिसम्बर से 8 जनवरी 2022 तक जनपद में रहकर क्षेत्र अध्ययन और अनुसंधान का कार्य करेगा। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी आवंटित ग्रामों में ही रात्रि विश्राम करेंगे। प्रशिक्षु अधिकारियों का दल विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत ग्राम रमपुरवा, गिरगिट्टी, गूढ़, परगहवा व विश्वनाथ गांव में रहकर क्षेत्र अध्ययन और अनुसंधान का कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले की भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रफल, इतिहास, मौसम, प्रमुख नदियों, तालाबों, वन क्षेत्रों, दर्शनीय स्थलों, जनपद के स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास, जनपद की प्रमुख फसलों, केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी व विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन, जनस्वास्थ्य तथा आकांक्षात्मक जनपद होने के नाते नीति आयोग की तरफ से संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

पढ़ें: बिजनौर : 3500 लोग मुचलका पाबंद, 514 शस्त्र जमा कराये

इसके अतिरिक्त प्रमुख विकास योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों की ओर से भी योजना की पात्रता, क्रियान्वयन व उद्देश्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, पीडीडीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नत प्रताप सिंह, डीएसटीओ अर्चना सिंह, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मुकेश बाबू, पीओ डूडा संजय सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार