हल्द्वानी: काठगोदाम डिपो की बस व ट्रॉली की भिड़ंत, चालक की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम डिपो की वाहन संख्या uk07PA2840 मुरादाबाद बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौके पर मौत हो गई। रविवार देर रात काठगोदाम डिपो की बस दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी। कोहरा होने के कारण मुरादाबाद बाईपास पर बस लकड़ी ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम डिपो की वाहन संख्या uk07PA2840 मुरादाबाद बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौके पर मौत हो गई।
रविवार देर रात काठगोदाम डिपो की बस दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी। कोहरा होने के कारण मुरादाबाद बाईपास पर बस लकड़ी ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। भिड़ंत में ट्रॉली चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं डिपो की बस क्षतिग्रस्त हो गई और चालक बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान मुरादाबाद बाईपास पर लंबा जाम लगा रहा।
सुबह 5:15 बजे दुर्घटना घटी। जिसके करीब 45 मिनट बाद पुलिस और नेशनल हाईवे टोल प्लाजा की टीम मौके पर एम्बुलेंस के साथ पहुंची। रोडवेज बस चालक देवेंद्र सिंह दुर्घटना में बस के अंदर ही फंस गए। काफी मशक्कत के बाद चालक को बस से निकाला गया और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना में कुछ यात्री भी चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी बस से हल्द्वानी-रुद्रपर के लिये रवाना किया गया। बस में करीब 20 यात्री सवार थे।
