कानपुर: पुलिस हिरासत में आया मेट्रो स्टेशन के नाम का विरोध कर रहा व्यापारी नेता
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बने मेट्रो स्टेशन का नाम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के नाम पर किए जाने का विरोध कर रहे एक व्यापारी नेता को मंगलवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप पांडे कल्याणपुर क्षेत्र में …
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बने मेट्रो स्टेशन का नाम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के नाम पर किए जाने का विरोध कर रहे एक व्यापारी नेता को मंगलवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप पांडे कल्याणपुर क्षेत्र में प्राइवेट हास्पिटल के नाम पर एसपीएम मेट्रो स्टेशन किए जाने का विरोध काफी समय से कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यहां कानपुर मेट्रो का उदघाटन करने आने वाले है, उनके दौरे के मद्देनजर एहतियात के तौर पर व्यापारी नेता को हिरासत में लिया गया है।
मेट्रो स्टेशन का नाम बदले जाने की मांग को लेकर संदीप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक को ज्ञापन भेजा है, साथ ही पोस्टकार्ड अभियान भी चला रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विरोध प्रदर्शन कर मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की बात रखने की घोषणा की थी जिसके चलते आज सुबह संदीप पांडे को हिरासत में ले लिया गया है।
उधर संदीप पांडे ने कहा कि वह ऐसी गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं और उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक एसपीएम मेट्रो स्टेशन का नाम बदला नहीं जाता है।
रायबरेली: किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन ब्लॉक परिसर में किया और हुए जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। बताते चले कि ब्लॉक प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन लोकतान्त्रिक के आह्वान पर पहुंचे किसानों एवं महिलाओं ने अपनी मांगो को लेकर जिला अध्यक्ष छोटेलाल लोधी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन
