रामपुर : ट्रैक्टर-ट्राली और कार की भिड़ंत, हादसे में एक की मौत
रामपुर,अमृत विचार। पटवाई रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और कार की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटवाई थाना क्षेत्र के किरा गांव निवासी महेश रात के समय दवाई लेने के लिए कार से जिला अस्पताल आ …
रामपुर,अमृत विचार। पटवाई रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और कार की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटवाई थाना क्षेत्र के किरा गांव निवासी महेश रात के समय दवाई लेने के लिए कार से जिला अस्पताल आ रहा था। नारायणपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार में सवार महेश की मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
