2022 में उत्तर प्रदेश में जातिवाद, गुंडागर्दी, तुष्टीकरण, माफियाराज हारेगा : जेपी नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में जातिवाद, गुंडागर्दी, तुष्टीकरण और माफियाराज की पराजय होगी और उत्तर प्रदेश का आत्मसम्मान एवं गौरव की जीत होगी। जेपी नड्डा ने यहां गंगा के किनारे हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर में जनविश्वास यात्रा रैली को …

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में जातिवाद, गुंडागर्दी, तुष्टीकरण और माफियाराज की पराजय होगी और उत्तर प्रदेश का आत्मसम्मान एवं गौरव की जीत होगी। जेपी नड्डा ने यहां गंगा के किनारे हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर में जनविश्वास यात्रा रैली को संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “ये हापुड़ और यहां का गांव नूरपुर जो स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी का जन्मस्थान है, ऐसी पवित्र भूमि को मैं नमन करता हूं और हम सब लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं।”

मेट्रो रेल से मिलेगी ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति : योगी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानपुर में मेट्रो रेल सेवा के शुरु होने से नगर के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलने का भरोसा जताते हुये कहा कि इस सेवा के शुभारंभ से कानपुर में न सिर्फ कनेक्टिविटी​ बढ़ेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कानपुर मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि उनकी सरकार कानपुर सहित पूरे प्रदेश को अत्याधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करने के लिये प्रतिबद्ध है। योगी ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर अपने चहेतों और करीबियों को विकास के नाम पर सरकारी खजाने को जम कर लूटने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: एसडीएम की मौजूदगी में 6 माह बाद कब्र से खोदकर निकाला गया महिला का शव, जानें वजह

संबंधित समाचार