हल्द्वानी: दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- मैं राजनीति में अभी भी विद्यार्थी हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभिषेक आनंद, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजनीति के क्षेत्र में खुद को अभी विद्यार्थी ही बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यसेवक तो बता दिया है लेकिन अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा सीखने का कोई अवसर वह खोना नहीं चाहते हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में …

अभिषेक आनंद, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजनीति के क्षेत्र में खुद को अभी विद्यार्थी ही बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यसेवक तो बता दिया है लेकिन अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा सीखने का कोई अवसर वह खोना नहीं चाहते हैं।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना संबोधन कुछ अलग ही अंदाज में बोले। विश्वविद्यालय की ओर से तैयार भाषण को पहले मुख्यमंत्री ने किनारे कर दिया और पहले अपने “मन की बात” कही। मुख्यमंत्री ने कहा आज यहां पर आकर अपना विद्यार्थी जीवन याद आ गया है। खुद को मुख्यसेवक बताते हुए धामी ने कहा उन्हें जब जिम्मेदारी मिली तो ऐसे वक्त जब केवल और केवल दौड़ना है। ऐसे वक्त में भी वे ऐसा कोई मौका नहीं खोना चाहते हैं जिससे युवाओं व आमजन से रूबरू हो सकें।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और अन्य।

मुख्यमंत्री ने कहा भले ही वे सत्ता में हैं लेकिन आज भी वे विद्यार्थी हैं। राजनीति में अभी बहुत कुछ सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया शिक्षा के बारे में जानती नहीं थी तब भारत में तक्षशिला व नालंदा जैसे विश्वविद्यालय शिक्षा का उजियारा फैला रहे थे। आज फिर से देश विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

युवाओं से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य में नई शिक्षा व खेल नीति में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई सफलता हासिल करता है, तो उसको सहायता करने के लिए कई लोग आगे आ जाते हैं, लेकिन अब उत्तराखंड में कोई भी प्रतिभा संसाधन व साधन के अभाव में नहीं पिछड़ेगी।

उन्होंने अपने विकल्प रहित संकल्प को दोहराते हुए कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को राज्य का सबसे अग्रणी बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। ये सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नए उत्तराखंड के निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार